EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मंदसौर में खाद संकट पर काबू, कृषि विभाग ने लागू की नई व्यवस्था, प्राइवेट दुकानों पर भी सरकारी दर से खाद उपलब्ध
Link
  • 151188291 - RAHUL PORWAL 36 54
    29 Dec 2025 18:58 PM



मध्य प्रदेश मंदसौर । शहर और जिले में लगातार सामने आ रही खाद की किल्लत को देखते हुए कृषि विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था के तहत अब केवल सहकारी समितियों ही नहीं, बल्कि प्राइवेट खाद दुकानदारों और भंडारण केंद्रों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे किसानों को निर्धारित सरकारी मूल्य पर ही खाद उपलब्ध कराएं।

कृषि विभाग द्वारा सख्त निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया गया है कि खाद की कालाबाजारी या अधिक मूल्य वसूली किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद किसानों को राहत मिली है। किसानों का कहना है कि पहले खाद के लिए लंबी कतारों और भटकाव की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन अब निजी दुकानों पर भी सरकारी दर पर खाद मिलने से समस्या काफी हद तक दूर हुई है।

किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कृषि विभाग का आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि यह व्यवस्था आगे भी इसी तरह प्रभावी रूप से लागू रहेगी। देखे मंदसौर से राहुल पोरवाल की रिपोट 

20251229185342183372462.mp4

20251229185557519675478.mp4

20251229185603785616638.mp4

20251229185611167878228.mp4

20251229185620915288803.mp4

20251229185628400517435.mp4

20251229185635979302140.mp4

20251229185642293348668.mp4

20251229185654827820337.mp4

20251229185659394614243.mp4



Subscriber

188445

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे