आगरा। आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज का जन्मदिन एक जनवरी का है तथा अब की बार गौ पुत्र धर्म दास महाराज का जन्मदिन लखनऊ कार्यालय पर मनाया जाएगा। तथा 31 दिसम्बर को आगरा राष्ट्रीय कार्यालय ब्रजवासी धाम बीरई, सैया से लखनऊ कार्यालय के लिए सुबह दस बजे आगरा से लखनऊ पहुंचेंगे तथा एक जनवरी को गौशाला में जन्म दिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री गौ पुत्र राम देव मिश्रा और अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे और सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि पधारे। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की पूरी कमान लखनऊ कार्यालय को सौंपेंगे। तथा सभी कार्यकर्ताओं के आई कार्ड, अथोरिटी लेटर, लेटर पैड, गाड़ी स्टीकर, बिल्ला आदि सामग्री लखनऊ कार्यालय से चालू होगा। रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853
