फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोरों गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया।ध्वजारोहण के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है, जिसने न केवल स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया, बल्कि आजादी के बाद आधुनिक भारत के निर्माण में भी अभूतपूर्व योगदान दिया है।" उन्होंने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 28 दिसंबर 1885 को बॉम्बे के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में कांग्रेस की स्थापना एक ऐसे मंच के रूप में हुई थी, जो भारतीय बुद्धिजीवियों और सामाजिक सुधारकों की आवाज बन सके। एआईसीसी सदस्य मुनेन्द्रपाल सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रवाद, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा की संवाहक रही है। गांधीजी के दिखाए जन-आंदोलन के रास्ते पर चलते हुए पार्टी हमेशा समावेशी भारत की प्रतिनिधि संस्था बनी रहेगी।स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा। भाजपा छोड़कर किताब सिंह मौर्य, नेम सिंह बघेल, सुरजीत बाल्मीकि और लल्ला बाबू बाल्मीकि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने सभी का पार्टी का पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख स्थलों पर स्थापित महापुरुषों— बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सोरों गेट से गांधी मूर्ति तक एक विशाल 'ध्वज यात्रा' निकाली गई, जिसमें कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर उत्साह के साथ चलते नजर आए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सत्यप्रकाश गुप्ता, दीप कुमार पांडेय, प्रतिभा सिंह, दिव्या शर्मा, रजनेश उपाध्याय, अली हसन सोहराब, तरुण शर्मा, अर्चिका मिश्रा, अजय बिसरिया, अमरदीन अंसारी, डॉ. मुहम्मद मियां, डॉ. देशबंधु बघेल, मीनाक्षी गौड़, उषा पाल, शैल कुमारी, प्रिया यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222
