यूपी मऊ l देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा सायंकाल में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।
बताया गया कि थाना दोहरीघाट मऊ पुलिस द्वारा पी.एम. न. 590/2025 के तहत दिनांक 28.12.2025 को अपराह्न 12:30 बजे देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के
साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल मऊ महामंत्री नारद के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ अपराह्न 1:30बजे शव को देवाश्रम के प्रबन्ध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च आकाश चिकित्सालय राघव पट्टी रोड मऊ के डा अभिषेक सिंह द्वारा अपनी माता आशा सिंह व पिता सुरेन्द्र नाथ सिंह के सम्मान में सहर्ष वहन किया गया।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एन सिंह, डा. आशुतोष राय, रामनाथ, राम नारद मालक यादव, श्रीनाथ दयाराम यादव, गुड्डू मद्धेशिया, जय बहादुर यादव, मो. इब्राहिम सहित फूल चन्द व संतोष सम्मिलित रहे। उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह 151173894
