आगरा में भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, सीगना सभा में वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
आगरा। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगरा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह ने सीगना स्थित आयोजित सभा में उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। सभा के दौरान वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य आदि मंच पर उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन का स्वागत किया। माननीय पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, जनसेवा और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। हजारों लोगों की उपस्थिति में सभा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक एकता और जनकल्याण के संकल्प को दोहराया गया। रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853
