आगरा। आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौ पुत्री रनिया सिंह धाकरे ने गुप्त नवरात्रि व्रत धारण किया था आज नौवें दिन सभी कन्याओं को बुलाकर सबसे पहले उनके चरण धोकर साफ कपड़े से साफ किये, रोली चावल से तिलक किया और भोजन करायें तथा दक्षिण देकर सभी कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कन्याओं के चरणों के जल को दोनों भाई बहन ने गृहण कर गुप्त नवरात्रि व्रत पूर्ण किया। इस भूलोक पर सर्व जीव, जन्तु, मानव और अनेकों वृक्ष रुप में आते हैं तथा वेदों में चौरासी लाख योनियां बताई जाती है इस सभी में केवल मनुष्य योनि प्रमुख बताई है इस योनि से मनुष्य अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। अर्थात केवल मनुष्य जीवन एक ऐसी योनि है जिसे पाकर भजन, कीर्तन, अच्छे काम, हाथों से दान आदि अनेकों कर्म कर भगवान के चरणों में लीन हो सकता है। तथा कलयुग में मनुष्य अज्ञानी हैं उसे पता ही नहीं है कि जो जीवन उसे मिला है उसका लक्ष्य क्या है वो केवल संसार के भोगों में फंस कर पूरा जीवन वृथा गवा देता है। तथा कलयुग में अधर्मी लोगों का बोलबाला है ऐसा भविष्य मलिक मे छः सौ साल पहले ही लिख दिया था संत ने आज कलयुग के मनुष्य को पता ही नहीं है कि व्रत पूर्ण करने के लिए क्या क्या किया जाता है ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज को गुरु जनों के आशिर्वाद से कुछ नियम पता है उनके हिसाब से चल रहा है तथा गौ माता की कृपा से सब काम कर रहा है । रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853
