मध्य प्रदेश पिछोर। थाना पिछोर में दर्ज कथित अपहरण मामले को लेकर क्षेत्र में विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 23 दिसंबर 2025 की रात छबेन्द्र पुत्र प्रीतम सिंह चौहान निवासी बिरोली द्वारा गाली-गलौज व मारपीट किए जाने पर भाजपा के चार कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर थाना पिछोर में पुलिस के सुपुर्द किया था। इस दौरान रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच थाना पिछोर में एनसीआर क्रमांक 0575/2025 दर्ज की गई।
आरोप है कि इसके बाद छबेन्द्र चौहान ने अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करते हुए थाना ले जाते समय गाड़ी में बैठाने के वीडियो को गलत तरीके से प्रस्तुत कर, भीड़ एकत्र कर दबाव बनाया। इसी के चलते 24 दिसंबर 2025 को रात 12:31 बजे थाना पिछोर में एफआईआर क्रमांक 0648 दर्ज कर चारों भाजपा कार्यकर्ताओं—दीपक यादव, रहीश यादव, जितेंद्र यादव एवं विजयपाल यादव—पर अपहरण का झूठा मामला दर्ज करा दिया गया।
पीड़ित बताए जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रकरण को साजिश बताया है और मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। देखे पिछोर से राजू जाटव की रिपोट

20251227185608649300560.mp4
20251227185632273606208.mp4