खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है। जहां सिकंदरपुर में स्थित गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विद्यालय के संस्थापक रहे स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद जी की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता व पूर्व विधायक संजय यादव व संजय जायसवाल ने बालेश्वर प्रसाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। वही इस कार्यक्रम में सैकड़ो छात्र व छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से छात्र व छात्राओं के बीच 4500 सौ टोपियों का वितरण किया गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद जी अपने जीवन में शिक्षा की एक अलख जगाई। उन्होंने तमाम विद्यालयों का नींव रखा आज गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज उन्हीं की देन है। जहां से बच्चे पढ़कर जनपद में व प्रदेश में टॉप करके विद्यालय सहित अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। अध्यापक मदन मोहन गुप्ता ने बताया कि बालेश्वर प्रसाद जी ने अपने जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा कार्य किया है। जहां से पढ़ लिख कर हमारे विद्यालय के बच्चे अपना एक अलग स्थान बनाए हुए हैं। व लगातार टॉप कर रहे हैं। देखे बलिया से अंगद कुमार की रिपोट
20251227161054281870374.mp4
2025122716111635782763.mp4
20251227161158676260317.mp4
2025122716132779681058.mp4
20251227161530835825554.mp4
