EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मकर संक्रांति से लेकर सकट चौथ तक
  • 151000003 - VAISHNAVI DWIVEDI 0 61
    26 Dec 2025 14:45 PM



जनवरी में माघ माह की भी शुरुआत भी होने जा रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इस माह का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है, जो हिन्दू पंचांग का ग्यारहवां महीना होता है। माघ माह में मुख्य रूप से प्रभु श्रीहरि और सूर्य देव की पूजा की जाती है। जनवरी में मकर संक्रांति और लोहड़ी जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ते हैं, जो इस महीने के महत्व को और भी बढ़ा देते हैं। ऐसे में चलिए पढ़ते हैं कि जनवरी में कौन-कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। 

तारीख दिन व्रत-त्योहार
1 जनवरी 2026 गुरुवार गुरु प्रदोष व्रत, रोहिणी व्रत
3 जनवरी 2026 शनिवार पौष पूर्णिमा, विनायकी चतुर्थी व्रत
6 जनवरी 2026 मंगलवार सकट चौथ व्रत या तिलकुटा चौथ
13 जनवरी 2026 मंगलवार  लोहड़ी
14 जनवरी 2026 बुधवार  मकर संक्रांति, पोंगल, षटतिला एकादशी
16 जनवरी 2026,   शुक्रवार शुक्र प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
18 जनवरी 2026 रविवार मौनी अमावस्या
23 जनवरी 2026 शुक्रवार बसंत पंचमी
25 जनवरी 2026 रविवार रथ सप्तमी
26 जनवरी 2026 सोमवार  भीष्म अष्टमी
29 जनवरी 2026 गुरुवार जया एकादशी
30 जनवरी 2026 शुक्रवार शुक्र प्रदोष व्रत

माघ मेले की शुरुआत

जनवरी में माघ मेले की शुरुआत भी होने जा रही है, जिसका आयोजन हर साल प्रयागराज के त्रिवेणी संगम (गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम)  पर होता है। यह आयोजन 3 जनवरी यानी पौष पूर्णिमा से से 15 फरवरी 2026 यानी महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा। इस दौरान संगम में स्नान करना बेहद पुण्यकारी माना जाता है। इस पवित्र स्नान से साधक के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसके लिए मोक्ष के द्वार खुलते हैं।

 

 January Festivals 2026 AI (1)


Subscriber

188445

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे