EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ये फेसपैक इस्तेमाल कर दिया तो त्वचा पर नहीं दिखेगा रूखापन और नये साल पर चमकेगा चेहरा
  • 151000003 - VAISHNAVI DWIVEDI 0 53
    26 Dec 2025 10:16 AM



ठंड बढ़ने लगती है और इसका सीधा असर हमारी त्वचा पर दिखाई देता है। सर्द हवाएं, कम नमी और ड्राई मौसम की वजह से स्किन रूखी, बेजान और फटी-फटी सी नजर आने लगती है। ऐसे में अगर आप नये साल की पार्टी में फ्रेश, सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के साथ एंट्री लेना चाहते हैं, तो अभी से स्किन केयर पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। पार्टी से पहले महंगे पार्लर ट्रीटमेंट कराने की बजाय आप घर पर ही आसान और नेचुरल फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये फेसपैक त्वचा को गहराई से पोषण देता है और रूखेपन को धीरे-धीरे दूर करता है। नियमित इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट, स्मूद और नेचुरल ग्लो से भरपूर नजर आती है, जिससे न्यू ईयर सेलिब्रेशन में आपका लुक और भी खास बन जाता है।

फेसपैक की पूरी जानकारी

सर्दियों के मौसम में त्वचा को सबसे ज़्यादा नुकसान ड्राईनेस से होता है। ऐसे में ये फेसपैक स्किन को अंदर से पोषण देकर रूखेपन को दूर करने में मदद करता है। इसमें इस्तेमाल की गई सभी चीजें नेचुरल हैं और लगभग हर घर में आसानी से मिल जाती हैं। इसे बनाने के लिए आपको शहद, मलाई या दही और एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी। 
 

सामग्री के फायदे

शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा की नमी को लॉक करता है और ड्राई स्किन को सॉफ्ट बनाता है। मलाई और दही में मौजूद फैट और लैक्टिक एसिड त्वचा को पोषण देता है और डेड स्किन हटाने में मदद करता है। एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देता है, जलन कम करता है और स्किन को हेल्दी ग्लो प्रदान करता है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में सभी सामग्री डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद चेहरा साफ करने के बाद फेसपैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15–20 मिनट तक सूखने दें। सादे या हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। बस अब इसका असर देखें।
 
Face pack For Dry Skin Try These Instant Glowing Face pack Perfect For Winter


Subscriber

188504

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन