EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सिरोंज बनेगा प्रदेश की पत्रकारिता का शक्ति-केंद्र
  • 151170531 - NARENDRA KUMAR VERSAINA 200 422
    24 Dec 2025 20:19 PM



JUMP का राज्यस्तरीय पत्रकार सम्मेलन 
500 पत्रकारों के साथ सत्ता–संवाद का ऐतिहासिक संगम
मध्य प्रदेश विदिशा। जिले का सिरोंज नगर 27 दिसंबर को मध्यप्रदेश की पत्रकारिता के लिए एक ऐतिहासिक दिन का साक्षी बनेगा। जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश (JUMP) द्वारा यहां राज्यस्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में प्रदेश भर से लगभग 500 पत्रकार साथी सम्मिलित होंगे। जिससे सिरोंज एक दिन के लिए प्रदेश की पत्रकारिता का केंद्र बन जाएगा।
इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में प्रदेश सरकार के दो मंत्री, पांच विधायक एवं एक सांसद की उपस्थिति प्रस्तावित है। सत्ता, समाज और मीडिया के इस समागम को लोकतांत्रिक संवाद की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य पत्रकारों को एक साझा मंच प्रदान कर उनके अधिकारों, दायित्वों और वर्तमान चुनौतियों पर गंभीर चर्चा करना है।
कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पत्रकारों का सिरोंज पहुंचना संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता को दर्शाता है। सम्मेलन के दौरान संवाद सत्र, विचार-विमर्श और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
इस आयोजन के सफल संचालन के पीछे जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण सक्सेना का नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उनके नेतृत्व में संगठन द्वारा बीते वर्षों में पत्रकारिता से जुड़े सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। डॉ. सक्सेना की पहचान एक ऐसे नेतृत्वकर्ता के रूप में बनी है जो सभी पत्रकारों को साथ लेकर चलने की सोच रखते हैं।
पत्रकार समुदाय में यह आम धारणा है कि डॉ. अरुण सक्सेना के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की पत्रकारिता अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रही है। संगठनात्मक मजबूती, संवाद और प्रशिक्षण के माध्यम से पत्रकारों को सशक्त बनाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। सिरोंज जैसे नगर में राज्यस्तरीय आयोजन का होना इस बात का प्रमाण है कि पत्रकारिता का विस्तार अब प्रदेश के हर क्षेत्र तक हो रहा है।
27 दिसंबर को होने वाला यह सम्मेलन पत्रकारों के लिए न केवल एक आयोजन होगा, बल्कि यह भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी साबित होगा। रिपोट - नरेन्द्र कुमार वर्सैना 151170531



Subscriber

188481

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे