रामपुर | उत्तर प्रदेश
आज रामपुर जिले से आम आदमी पार्टी द्वारा एक बड़ी रैली निकाली गई। यह रैली रामपुर से शुरू होकर पैदल यात्रा के रूप में अमरोहा तक जाएगी। आम आदमी पार्टी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य “बोर्ड बचाओ, संविधान बचाओ” बताया जा रहा है।
इस पैदल यात्रा में राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी शामिल रहे। यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जो लगातार “बोर्ड बचाओ” के नारे लगाते नजर आए। पूरे रास्ते आम आदमी पार्टी के झंडे और नारे माहौल को राजनीतिक रूप से गर्माते रहे।
पार्टी नेताओं का कहना है कि यह यात्रा जनता को संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने भी समर्थन जताया। देखे मुजम्मिल खान की रिपोट
20251224020510488516651.mp4
2025122402312052771855.mp4
