रामपुर। जिला रामपुर की तहसील टांडा में कांग्रेस युवा मोर्चा की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन युवा नेता शान उर्फ नजाम के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक संजय कपूर रहमान उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें राजनीतिक रूप से जागरूक किया और कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा से अवगत कराया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जनता मौजूदा हालात से परेशान है और 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। नेताओं ने युवाओं से संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक कांग्रेस की बात पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में मौजूद लोगों ने नेताओं के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। देखे रामपुर से मुजम्मिल खान की रिपोट
20251221232353218766034.mp4
20251221232649603808431.mp4
20251221233026391752785.mp4
20251221233120135187325.mp4
20251221233210052224413.mp4
2025122123325136952517.mp4
20251221233335611500256.mp4
20251221233514993384373.mp4
