उत्तराखंड उधम सिंह नगर। केलाखेड़ा में भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशपाल राजहंस का केलाखेड़ा क्षेत्र के गांव विधि के मजरा में आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष यशपाल राजहंस ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों, विशेषकर अनुसूचित समाज के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और लोगों से उनका लाभ लेने की अपील की।
यशपाल राजहंस ने कहा कि भाजपा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना ही पार्टी का उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकता बनाए रखते हुए संगठन को और सशक्त करने का आह्वान किया। देखिए उधम सिंह नगर से विक्की सिंह की रिपोर्ट ।151127516
20251221151325807873218.mp4
20251221151358361372166.mp4
20251221151439263631213.mp4
