यूपी प्रतापगढ़। सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता और शारीरिक प्रशिक्षण प्रदर्शन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशप स्वामी फादर लुइस मस्क्रेनियस (कॉलेज के अध्यक्ष और इलाहाबाद के कैथोलिक के बिशप), विशिष्ट अतिथि फादर ग्रेगरी डिसूजा प्रधानाचार्य सेंट जोसेफ स्कूल प्रतापगढ़, अति विशिष्ट अतिथि फादर डेनिम गोम्स प्रबंधक सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज, प्रमुख अतिथि फादर आनंद के वी जान प्रधानाचार्य सेंट जेवियर स्कूल रॉबर्ट्सगंज रहे। आए हुए सभी अतिथियों का सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर प्रेम प्रकाश लकड़ा जी ने बुके और माल्यार्पण करके सभी का हार्दिक अभिनन्दन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विशप स्वामी फादर लुई मस्क्रेनियस ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया जिसमें विद्यालय के बच्चों ने प्रार्थना नृत्य के द्वारा ईश्वर को याद किया। इसके बाद तो जैसे सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज के प्रांगण में आसमान से रंग बिरंगे फूल धरती पर उतर आए हो। इतनी सुंदर वेशभूषा पहनकर प्ले ग्रुप के बच्चे अपना प्रदर्शन करने के लिए उपस्थित हुए कि सभी के मन को मोह लिया। कार्यक्रम को देखकर ऐसा लग रहा था कि आज आसमान के सारे सितारे जैसे संत एंथोनी इंटर कॉलेज के प्रांगण में इकट्ठा हो गए हो। अलग-अलग रंगों की वेशभूषा में सभी बच्चे बहुत ही सुंदर और आकर्षक दिखाई दे रहे थे। बच्चों ने अपना प्रदर्शन पूरे उत्साह के साथ प्रस्तुत किया। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की रिपोर्ट
बाइट, प्रेम प्रकाश लकड़ा फादर प्रधानाचार्य

2025121920453996550131.mp4
20251219204621750755304.mp4
20251219204625036356875.mp4
20251219204631177114483.mp4
20251219204658235482745.mp4
2025121920472967212783.mp4
20251219204750794328563.mp4
20251219204756515586132.mp4
20251219204841737474120.mp4
20251219204849270845543.mp4
20251219204857398547767.mp4
20251219204917393185646.mp4
20251219205009058464337.mp4