फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड उधम सिंह नगर से केलाखेड़ा 18 दिसंबर 2025 को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे लोक समस्या निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत थाना केलाखेड़ा परिसर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा पुलिस से संबंधित सहायता प्रक्रियाओं की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी ने की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की रक्षा करना प्रशासन और पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि संविधान द्वारा अल्पसंख्यकों को समानता, शिक्षा, धार्मिक स्वतंत्रता और सुरक्षा से जुड़े अनेक अधिकार प्रदान किए गए हैं, जिनके प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी ने लोगों को यह भी जानकारी दी कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या अन्याय की स्थिति में वे बिना किसी डर के पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोक समस्या निवारण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस मंच के माध्यम से आमजन अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं, जिससे उनका त्वरित और निष्पक्ष समाधान किया जा सके। देखिए उधम सिंह नगर से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज विक्की सिंह की रिपोर्ट
20251218135111606543482.mp4
20251218135222616714840.mp4
20251218135337886400168.mp4
