फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड रुद्रपुर। तहसील मुख्यालय में आयोजित 'तहसील दिवस' और 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी (SDM) मनीष बिष्ट ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से सुनिश्चित किया जाए।
प्रमाण पत्रों और योजनाओं पर जोर
उप जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को राहत पहुँचाना है। उन्होंने निर्देशित किया कि:
- सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बिना किसी देरी के जारी किए जाएं।
- विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थियों के फॉर्म मौके पर ही भरवाए जाएं।
- विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
आगामी शिविरों का रोस्टर जारी
खण्ड विकास अधिकारी असित आनंद ने जानकारी दी कि 'जन-जन की सरकार-जन-जन के द्वार' अभियान के तहत आगामी शिविरों का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा:
- 06 जनवरी 2026: न्यायपंचायत बण्डिया।
- 17 जनवरी 2026: राजकीय इण्टर कालेज, बरा।
- 19 जनवरी 2026: राजकीय इंटर कालेज, दरउ।
- 27 जनवरी 2026: राजकीय इंटर कालेज, बागवाला (न्यायपंचायत विगबाड़ा)।
मौके पर हुआ शिकायतों का समाधान
तहसील दिवस के दौरान प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए कई मामलों का तत्काल निस्तारण किया। शिविर में कुल 46 खतौनी, 21 स्थायी निवास, 08 आय, 07 जाति, 02 उत्तरजीवी और 01 हैसियत प्रमाण पत्र बनाकर वितरित किए गए। साथ ही भूमि जांच से संबंधित 03 शिकायतों का भी मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक संजय वर्मा, राधे सिंह राना, डॉ. बीएस रौतेल, पूजा सिंह, संजय शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। शाहनूर अली 151045804

