गया (बिहार)।
गया जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र का एक भूमि विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में टेकारी के अंचलाधिकारी (सीओ) की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, जिससे विवाद और गहराता दिखाई दे रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी जमीन अपने बेटे एवं पोते के बीच पूर्व में ही बांट दी थी। इसके बावजूद, पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के दौरान पोते के हिस्से की जमीन कथित रूप से एक व्यक्ति लालदेव यादव के नाम लिख दी गई, जिसे स्थानीय लोग भूमि माफिया एवं आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है।
बताया गया है कि उस समय पोता दीपक कुमार सिंह नाबालिग था। इसके बावजूद अंचल कार्यालय की ओर से यह दर्शाया गया कि दीपक कुमार सिंह ने अल्प आयु में ही उक्त जमीन की बिक्री कर दी। सवाल यह भी उठ रहा है कि ऐसी स्थिति में अंचलाधिकारी मयंक शेखर ने किस आधार पर उस जमीन का म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) किया।
इस पूरे मामले को लेकर दीपक कुमार सिंह ने आज अलीपुर में जांच कराने के लिए आवेदन दिया है। वहीं, बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा भूमि माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह मामला शीघ्र ही उच्च स्तर तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अगले दो दिनों के भीतर यह मामला संबंधित विभाग तक पहुंच सकता है। देखिए टेकारी से अजय सिंह की खास रिपोर्ट।

20251216165754392558310.mp4
2025121617045879715834.mp4
2025121617074966638477.mp4
20251216170956200522817.mp4