फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर । जहांगीराबाद नगर के प्राचीन मां बिन्नेर देवी मंदिर प्रांगण में अखण्ड रामायण पाठ के दस वर्ष पूरे होने पर श्री रामायण सेवा समिति ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर श्री राम मंदिर को फूलों व गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया। विधि विधान से पूजा अर्चना किये जाने के बाद भगवान श्रीराम का भोग लगाया गया। उसके बाद भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। श्री रामायण सेवा समिति की ओर से पंडित चन्दर शर्मा, चंद्रपाल सिंह, मोहित अग्रवाल आदि ने बताया कि प्रभु श्रीराम की कृपा से पिछले 10 साल से मन्दिर प्रांगण में अर्थ सहित अखण्ड रामायण पाठ का बीड़ा भक्तों ने उठाया था। तब से लेकर निरंतर रूप से रामायण पाठ चल रहा है। रामायण पाठक अपने समय पर आकर रामायण का पाठ करते हैं। सभी भक्तों के सहयोग से यह सेवा निरंतर रूप से चलती आ रही है। रिपोट - मोहित गुप्ता 151022222
