हरिद्वार। भगवान श्रीराम के आदर्शो पर चलने वाले व्यक्ति का बेड़ा भवसागर से पार हो जाता है। उक्त उद्गार सनातन हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कालिका पीठाधीश्वर श्रीमहंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम में ही अपार शक्ति है। उनके नाम का स्मरण करने का मात्र से ही जीवन के सभी दुखों का अंत हो जाता है। उनका नाम लिखे पत्थर भी पानी में तैरने लगते हैं। श्रीमहंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने कहा कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले करोड़ों हिंदू भगवान श्रीराम के आदर्शो पर चलकर भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ा है। तब-तब भगवान श्रीराम ने किसी ना किसी रूप में अवतार लेकर दुष्टों का संहार कर पृथ्वी को संकट से उबारा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को भगवान श्रीराम के आदर्शो पर चलते हुए धर्मानुकुल आचरण करना चाहिए और आदर्श समाज की स्थापना में योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सनातन परंपरांओं को मजबूत कर रहे हैं। श्रीमहंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने कहा कि हरिद्वार भगवान शिव की नगरी और चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार है। आदि अनादि काल से हरिद्वार में निर्मल स्वरूप में बह रही मां गंगा करोड़ों श्रद्धालु भक्तो का कल्याण करती है। जो व्यक्ति सच्ची श्रद्धा भक्ति से मां गंगा मंे डुबकी लगा लेता है। उसका जीवन सदा सुखमय व्यतीत होता है। रिपोर्ट मनोज सिंह 151008265
