वाराणसी इनरव्हील क्लव आफ बनारस 312 द्वारा मणि मंदिर धर्म संघ दुर्गाकुंड मे गौ माता को चारा खिलाने को भूसा हेतू गुप्त दान के साथ साथ नगद भी दिया गया। इनर व्हील क्लब का उद्देश्य शुरू से ही कमजोरों की मदद करना रहा है इसके साथ-साथ इनर व्हील क्लब ने यह सोचा कि क्यों ना पशुओं के लिए भी कोई कार्य किया जाए। इसी सोच को लेकर आज हम यहां धर्म संघ दुर्गाकुंड मे आये है। अध्यक्ष सुषमा सिंह ने बताया कि मैं खुद पशुपालन विभाग से सेवा निवृत हुई हूं। शुरू से ही समाज कल्याण के लिए कार्य ने लगी रहती हु,इस कार्यक्रम के साथ-साथ इनर व्हील क्लब के भूतपूर्व अध्यक्ष प्रिय्म्ब्दा सिंह के घर पर एक बैठक आयोजित हुई।सुषमा सिंह ने बताया कि अब तक 32 प्रोजेक्ट किया जा चुका है। आने होने वाले प्रॉजेक्ट के बारे मे विस्तार चर्चा भी की गई। इस कार्यक्रम में प्रियंवदा सिंह राधा सिंह सचिव सुषमा शुक्ला ऑडिटर नमिता सिंह कोषाध्यक्ष भूतपूर्व अध्यक्ष सविता सिंह निर्जला त्रिपाठी लक्ष्मी पाठक विकास शुक्ला नलनी पाठक ऋचा शुक्ला संग कई लोग उपस्थित रहे । रविन्द्र गुप्ता
