14 दिसंबर को दिल्ली में होगी ऐतिहासिक महारैली; कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सफल बनाने का लिया संकल्प
फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड गदरपुर। कांग्रेस की केंद्र सरकार के विरुद्ध 'वोट चोर-गद्दी छोड़ो' नारे के साथ दिल्ली में आगामी 14 दिसंबर को होने वाली महारैली को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के उद्देश्य से आज गदरपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पहुँचे किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। बेहड़ ने कहा कि देश में लोकतंत्र पर पहला प्रहार तब हुआ जब केंद्र सरकार ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया को बदल दिया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा, "पहले चुनाव आयुक्त का चयन एक पारदर्शी और संतुलित प्रणाली के तहत होता था, लेकिन अब सरकार ने इस चयन प्रक्रिया में बदलाव कर लोकतंत्र की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर गंभीर प्रहार किया है।" बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अन्याय के खिलाफ़ आवाज़ उठाने वाली 14 दिसंबर की रैली को ऐतिहासिक रैली बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुँचें।
राहुल गांधी के नेतृत्व में होगी सफल रैली
कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी ने इस अवसर पर कहा कि 14 दिसंबर की यह रैली राहुल गांधी के नेतृत्व में एक सफल और ऐतिहासिक महारैली साबित होगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के आह्वान पर पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन और कार्यकर्ता ममता हालदार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। महाजन ने कहा कि रैली की तैयारियाँ ज़ोरों पर चल रही हैं, और सभी कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी के साथ दिल्ली पहुँचने की अपील की गई है। ममता हालदार ने कहा कि इस महारैली में देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे और सभी ने मिलकर रैली को सफल बनाने का दृढ़ संकल्प लिया है। बैठक में मास्टर रामविलास, सुखविन्दर सिंह, चंदन नयाल, सुमित्तर भुल्लर, किशोर सामंत, टेकचंद कंबोज, भीम ठुकराल, सलीम बाबा, शाकिर अली, फैजान खान, ब्रजेश चौधरी, मुकेश चावला, सुनबर सलमानी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। शाहनूर अली 151045804
