अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ओपीएस पेंशन आंदोलन के शहीद डॉ.राम आशीष सिंह की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एंव कैंडल मार्च का किया आयोजन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 200 50
    07 Dec 2025 19:50 PM

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। अटेवा पेंशन बचाओ मंच,उप्र द्वारा कम्पनी गार्डेन में पेंशन आंदोलन के शहीद डॉ. राम आशीष सिंह की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में अटेवियंस ने शहादत को नमन किया। अटेवा द्वारा शहीद उघान से अम्बेडकर चौराहा होकर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड तक कैडर मार्च किया गया। कार्यक्रम में जनपद के बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पुरानी पेंशन बहाली के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक डा.विनोद त्रिपाठी तथा संचालन बसंत सरोज अध्यक्ष सदर ने किया। सभी वक्ताओं ने डॉ. राम आशीष सिंह के बलिदान को नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। जिला महामंत्री विनय प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. राम आशीष सिंह की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उदय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और अटेवा इसके लिए पूरी दृढ़ता से संघर्ष करता रहेगा। पार्वती विश्वकर्मा (जिला संयोजिका) ने कहा कि अटेवा/NMOPS पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत है। राजेन्द्र वर्मा जिलामंत्री ने कहा “जो पेंशन बहाल करेगा वही देश पर राज करेगा”–इसके लिए सभी साथियों को एकजुट रहने की आवश्यकता है। जे.के.शर्मा जिला कैडर सहप्रभारी ने आने वाले समय में आंदोलन को और तेज करने की बात कही। विश्वदीप सिंह जिला सोशल मीडिया प्रभारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष सी.पी. राव ने 7 दिसंबर 2016 की घटना का स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. राम आशीष सिंह का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक हमारी श्रद्धांजलि अधूरी है। अध्यक्षता कर रहे डा. विनोद त्रिपाठी (जिला संरक्षक) ने कहा कि जलाए गए ये दीप अब पूरे देश में मशाल बन चुके हैं और एक दिन सरकार अवश्य झुकेगी तथा यूपीएस/ एनपीएस बिल को वापस लेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रखने का सामूहिक संकल्प लिया। इस मौके पर अखिलेश कुमार, डा०सुशील कुमार, संजय यादव, विनोद कुमार जिला आई.टी.सेल सहप्रभारी, सदर संयोजिका तारा मिश्रा, राम प्रताप सरोज, कृष्ण कुमार ने इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

Subscriber

188577

No. of Visitors

FastMail