शहीदों के आश्रितों व अपंग सैनिकों के कल्याण में खर्च होगी एकत्रित धनराशि
फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड रुद्रपुर। सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल चन्द्र प्रकाश कोठारी (सेनि) ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को प्रतीक झंडा लगाया।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि यह दिवस राष्ट्र की सुरक्षा में जीवन न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है। साथ ही, यह विषम परिस्थितियों में सीमाओं पर तैनात सैनिकों का मनोबल ऊंचा करने और शहीद सैनिकों के आश्रितों और अपंग सैनिकों को यह विश्वास दिलाने का भी अवसर है कि राष्ट्र उनके साथ है। कर्नल कोठारी ने बताया कि झंडा दिवस पर एकत्रित धनराशि शहीदों के आश्रितों व अपंग सैनिकों के कल्याण में खर्च की जाती है। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804
