बिहार गया । टेकारी प्रखंड में तीन दिन पहले गांव के ही अरविंद सिंह और राजेश सिंह के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान प्रिंट मीडिया से जुड़े दिग्विजय सिंह और संदीप सिंह के बीच भी झड़प हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हुए। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सकों के पास ले जाया गया।
रिपोर्टर के घर के बाहर भारी मात्रा में ईंट-पत्थर पाए गए, जिससे झड़प की तीव्रता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
मीडिया से बातचीत में संदीप कुमार सिंह ने बताया कि यह विवाद पुराने रंजिश का परिणाम है और विपक्षी पक्ष ने जानबूझकर हमला किया।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना में मामला दर्ज कराया है।
टेकारी थाना प्रभारी, श्री चंद्रशेखर कुमार ने मीडिया को बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच जारी है। देखे टेकारी, से अजय सिंह की खास रिपोर्ट
20251205101803371473220.mp4

20251205102718062301667.mp4
20251205102903982643007.mp4