प्रयागराज के हंडिया तहसील अंतर्गत थाना सराय ममरेज पुलिस ने युवती को भगाने वाले एक युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया। आप को बता दे कि उतरांव क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव निवासी अजय कुमार गौतम ने थाना सराय ममरेज क्षेत्र की एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। जिसकी सूचना थाना सराय ममरेज पुलिस को दी गई थी सूचना मिलने पर अजय को आज सरायममरेज से गिरफ्तार कर लिया गया और मौके पर अपहृत युवती भी सकुशल बरामद कर ली गई। और वहीं थाना प्रभारी सराय ममरेज अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि विधिक कार्रवाई कर युवक को जेल भेज दिया गया है। रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438

