यूपी प्रयागराज । पुलिस आयुक्त व प्रयागराज पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रयागराज पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-02.12.2025 को 07 अभियुक्त 1. मोहम्मद अजहर शेख पुत्र मुहीब निवासी परेवा नारायनपुर थाना हथिगवा जनपद प्रतापगढ़ 2. फैज फारूखी पुत्र अनीस निवासी परेवा नारायनपुर थाना हथिगवा प्रतापगढ़ 3. अतहर फारूखी पुत्र मोहीबउल्ला निवासी परेवा नारायनपुर थाना हथिगवा प्रतापगढ़ 4. मोहम्मद मारिज पुत्र मोहम्मद आरिज निवासी परेवा नारायनपुर थाना हथिगवा प्रतापगढ़ 5. सरवर आलम पुत्र मोहिबउल्ला निवासी परेवा नारायनपुर प्रतापगढ़ 6. मो0 नफीस पुत्र मो0 यासीन निवासी परेवा नारायनपुर थाना हथगवा प्रतापगढ़ 7. गयासुद्दीन पुत्र गुलाम हुसैन निवासी म0नं0-01 मोहल्ला लिकिंग रोड गली नं0-6 पुलिस चौकी हिलोट जनपद बान्द्रा मुम्बई को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कचहना के पास से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे से 01 कुल्हाडी, 04 चाकू, 01 राइफल दोनाली 12 बोर , 05 कारतूस 12 बोर ,01 खोखा कारतूस 12 बोर ,02 अवैध देशी बम तथा घटना में प्रयुक्त 01 वाहन सं0 MH04LH9021 टाटा सफारी बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-528/2025 धारा-325 भा0न्या0सं0 व 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व 4/25/27 शस्त्र अधिनियम व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक-02.12.2025 की रात्रि मुखबिर द्वारा थाना नवाबगंज पर सूचना दी गयी कि 01 काले रंग की टाटा सफारी वाहन सं0 MH04LH9021 से थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत भैरव बाबा कछार क्षेत्र से नील गाय को उसके मांस के लिये मार कर टाटा सफारी उपरोक्त में भरकर ले जाया जा रहा है । उक्त सूचना पर थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर 01 कुल्हाडी, 04 चाकू, 01 राइफल दोनाली 12 बोर , 05 कारतूस 12 बोर ,01 खोखा कारतूस 12 बोर ,02 अवैध देशी बम तथा घटना में प्रयुक्त 01 वाहन सं0 MH04LH9021 टाटा सफारी के साथ कुल उक्त 07 अभियुक्तों को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत कचहना गांव के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । और वहीं पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत भैरो बाबा कछार के पास से नीलगाय को गोली मारकर पार्टी करने हेतु मांस अपने सफारी गाड़ी पर लादकर ले जाया जा रहा था तथा बंदूक व बम आदि अपने सुरक्षा हेतु रखते थे । अभियुक्तों से उक्त बंदूक व कारतूस के बारें में पूछने पर उनके द्वारा बताया कि यह अभियुक्त अजहर शेख की लाइसेन्सी बन्दूक है । और वहीं गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में 1. उ0नि0 संतोष कुमार राय, चौकी प्रभारी मंसूराबाद थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज 2. उ0नि0 अनुराग शर्मा, चौकी प्रभारी श्रृंग्वेरपुर थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज 3. उ0नि0 देव भूषण पाण्डेय, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज 4. उ0नि0 रिजवान असकरी, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज 5. उ0नि0 विनोद सिंह, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज यह थी प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट 
2025120217302526967682.mp4
20251202173031847576667.mp4