फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सैदपुर के मजरा खरगूपुर में रविवार को वर्तमान ग्राम प्रधान ब्रह्मानंद ने आरोप लगाया है कि बकेवर से लौटते वक्त उन पर न्यायलय से पूर्व निवर्तमान अपदस्थ प्रधान तथा उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया।प्रधान ब्रह्मानंद के अनुसार घटना शनिवार शाम की है, जब वह नगला भजू में 112 पुलिस की मौजूदगी के दौरान अपनी बुलेरो में रुके थे। पुलिस वहां से जाते ही पीछे से तभी अचानक न्यायालय से पूर्व अपदस्थ प्रधान और उसके साथियों ने ईंट-पत्थरों से बुलेरो में तोड़फोड़ शुरू कर दी और लाठी-डंडों से प्रधान एवं उनके बेटे पर हमला कर दिया। पीड़ित प्रधान ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ बकेवर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है। घटना से क्षेत्र में लोगो में आक्रोश है। पीड़ित ग्राम प्रधान की शिकायत पर थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। रिपोट - शिवम कुमार गोस्वामी 151161313
