EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राजेश सिंह के आर्थिक सहयोग से कोतवाली रसड़ा बलिया पुलिस द्वारा प्राप्त कराये गए अज्ञात शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 200 4000
    24 Nov 2025 10:53 AM



यूपी बलिया l देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा सायं काल में एक अज्ञात हिन्दू स्त्री के शव का अन्तिम संस्कार अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर बलिया में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।

 

   बतया गया कि थाना कोतवाली रसड़ा बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 825 /2025 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को दिनांक 15 नवंबर 2025 को अपराह्न 3 बजे अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू स्त्री का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर बलिया पहुंची जहाँ सायं काल देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। 

       अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च गढ़मलपुर निवासी व दिल्ली के व्यवसायी राजेश कुमार सिंह द्वारा अपने पिता ऋषिदेव सिंह के सम्मान में व पितामह स्मृतिशेष बृजा शंकर सिंह की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।

        उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम बलिया के जिला सलाहकार सुरेन्द्र यादव सहित देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह, मंत्री गणेश प्रसाद शिव नारायण सिंह उर्फ़ श्रीसिंह, रविंद्र चौहान, महाजन गुप्ता, फूल चन्द राजभर, कान्ता राम, जय प्रकाश कनौजिया, हरिन्द्र यादव व सुधाकर शर्मा सम्मिलित रहे।

    उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह 151173894 



Subscriber

188179

No. of Visitors

FastMail