EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

देवाश्रम के तत्वाधान में जनपद बलिया के प्रथम लावारिस शव यात्रा को परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह नें पी एम हाउस बलिया से झंडी दिखाकर किये रवाना
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 200 4000
    24 Nov 2025 10:47 AM



यूपी बलिया l देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा सायं काल में प्रथम अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर बलिया में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।

   बताया गया कि थाना सहतवार बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 708/2025 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को दिनांक 10 नवंबर 2025 को अपराह्न 3 बजे अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। त्तपश्चात बांस के बने विमान पर सजाये गए शव पर उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री माननीय दया शंकर सिंह, भाजपा बलिया के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र सुरजीत सिंह रजनीकांत सिंह कमलेश सिंह नितेश कुमार पंकज कुमार एवं देवाश्रम के जिला संरक्ष्क बलिया डा कुंवर अरुण सिंह जिला सलाहकार बलिया सुरेन्द्र यादव सहित अंतिम संस्कार दल के समस्त महानुभावों व उपस्थित आम जनता द्वारा शव का माल्यार्पण किया गया। गाजे बाजे की धुन के साथ राम नाम सत्य है व जय शिव जय शव के उद्घोष के साथ शव को कंधे पर लिए हुए लावारिस शव यात्रा को मा. परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दया शंकर सिंह के साथ संतपति स्वामी शिव नारायण सम्प्रदाय के जगत गुरु स्वामी अमरजीत साहेब नें सफ़ेद झंडी दिखाकर पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से रवाना करते हुए लावारिस शव यात्रा में जिला चिकित्सालय बलिया के गेट तक भारी भीड़ के साथ आये जहाँ पहले से निर्धारित सुसज्जित वाहन पर अंतिम संस्कार दल के द्वारा रखकर अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर बलिया हेतु रवाना किया गया। पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से लावारिस शव को कंधा देने वालों में देवाश्रम बलिया के जिला संरक्षक डा कुंवर अरुण सिंह, जिला सलाहकार सुरेन्द्र यादव देवाश्रम बलिया, अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह, राजकीय होम्योपैथिक चिकत्सालय सिधवल मऊ के फार्मेसिस्ट अभिषेक प्रकाश सेंगर व उनके सहकर्मी मनोज कुमार सिंह, अंकुर दूबे प्रमुख रहे।

प्रथम लावारिस शव यात्रा के गढ़मलपुर पहुंचते ही देवाश्रम के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बलिया के अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर सिंह के नेतृत्व में अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह, अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह, शंकर गोंड, गणेश प्रसाद, रामाश्रय वर्मा, महाजन गुप्ता, अनुज प्रताप सेंगर, विमलेश वर्मा, मन्नन सिंह, बीर बहादुर, बीर शर्मा, विशाल तिवारी, आशीष दूबे, नाम देव सिंह सहित मऊ से पधारे मनोज कुमार सिंह, अंकुर पाण्डेय, अभिषेक प्रकाश सेंगर व तमाम ग्रामीण संकीर्तन करते हुए लावारिस शव को मुक्ति धाम पर पहले से सजायी गई चिता पर रखा गया जहाँ पूरे विधि विधान से बलिया जिले के प्रथम लावारिस शव को देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा सायं 5 बजे मुखाग्नि प्रदान की गई।

      बलिया जनपद के इस प्रथम लावारिस शव के अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च उत्तर प्रदेश सरकार के मा परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह द्वारा अपने पिता स्मृतिशेष विंध्याचल सिंह की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया इसके अतिरिक्त उन्होंने देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह को अपने निजी धन से एक लाख रूपये नकद प्रदान किये। प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा बताया गया कि इस राशि को देवाश्रम के अंतिम संस्कार निधि में जमा कराया जायेगा ताकि उसके व्याज से प्रतिवर्ष माननीय मंत्री जी के पिता स्मृतिशेष विंध्याचल सिंह की स्मृति में बलिया जनपद के एक लावारिस शव का अंतिम संस्कार अनादि काल तक होता रहेगा। उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह 151173894 



Subscriber

188179

No. of Visitors

FastMail