EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मेहमान बन शादी में पहुंची, दुल्हन की बहन के पीछे खड़े थे, बारात आते ही सोने के गहने लेकर फरार
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 200 4000
    24 Nov 2025 10:18 AM



ग्वालियर। शादियों का मौसम शुरू होते ही चोर गैंग भी सक्रिय हो गई है। चोर गैंग में शामिल युवती और किशोर ने पहली ही वारदात में करीब 25 तोला सोने के गहने चोरी कर लिए। पिंटो पार्क स्थित राजकिशोर गार्डन में चोरी की घटना हुई है। बारात के स्वागत के लिए वधु पक्ष के लोग मैरिज गार्डन के मुख्य द्वार पर ही खड़े थे। तभी मेहमान बनकर पहुंची युवती दुल्हन की बहन के पीछे खड़ी हो गई। उसके पास ही किशोर खड़ा था, जिसकी उम्र करीब 14 वर्ष होगी।

अपने हैंड बैग में रख ले गई थी गहने

बारात दरवाजे पर आते ही बैग में से सोने के गहनों से भरा बॉक्स ही चोरी कर लिया। वीडियो और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दोनों चोर नजर आए हैं। इस आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। थाटीपुर स्थित दर्पण कालोनी में रहने वाले अरविंद सिंह चौहान की पत्नी जागृति की मौसेरी बहन कोमल की शनिवार को शादी थी। शादी पिंटो पार्क स्थित राजकिशोर गार्डन से थी। जागृति गहने अपने हैंड बैग में रख ले गई थी। सभी गहने उन्होंने प्लास्टिक के बॉक्स में रखे हुए थे। इस बाक्स को हैंड बैग में रखा था। उन्होंने आर्टीफिशियल ज्वेलरी पहन रखी थी।

बैग की चेन खुली थी और बॉक्स गायब

वरमाला और फेरों पर उन्हें गहने पहनने थे। वह हैंड बैग लेकर मुख्य द्वार पर ही खड़ी थीं। बारात आ रही थी और वह मुख्य द्वार पर मेहमानों का स्वागत कर रही थीं। बारात दरवाजे पर आते ही एकदम से भीड़ हो गई। इसी दौरान उनके बैग की चेन खोलकर गहनों का बाक्स ही चोरी कर लिया। जब बारात अंदर पहुंच गई तब जागृति की नजर बैग पर पड़ी। बैग की चेन खुली थी और बॉक्स गायब था। गहने चोरी होते ही हड़कंप मच गया। सीसीटीवी कैमरे और वीडियो रिकार्डिंग देखी। इसमें नजर आया कि पीले रंग का सूट पहने एक युवती पीछे खड़ी हुई थी।

 

शादियां आते ही बाहर से आती हैं गैंग, पुलिस इन्हें पकड़ नहीं पाती

यह मेहमान बनकर आई थी, लेकिन इसे कोई नहीं जानता। कैमरों के फुटेज देखे तो इसमें एक बालक युवती के साथ बाहर की तरफ तेज गति से जाता हुआ दिखा। पुलिस को सूचना दी गई। गोला का मंदिर थाने में एफआइआर दर्ज कराई। शादियों का मौसम शुरू होते ही गहने व रुपए चोरी करने वाली गैंग शहर में आ जाती है। यह गैंग आगरा, दिल्ली, राजगढ़ से आती है। हर साल शादियों में वारदातें होती हैं, लेकिन पुलिस इन्हें पकड़ नहीं पाती

चोरी की घटना में आरोपितों के भागने का रूट कैमरों की मदद से ट्रैक कर रहे हैं। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे। अनु बेनीवाल एएसपी रिपोट - राजेश शिवहरे 151168597

  



Subscriber

188179

No. of Visitors

FastMail