EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ग्वालियर पुलिस की बदमाश कपिल यादव के साथ मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 200 4000
    24 Nov 2025 09:56 AM



ग्वालियर। जमीनें कब्जाने के लिए लोगों की जान तक लेने पर उतारू गुंडे कपिल यादव को पुलिस ने पैर में गोली मारकर सोमवार सुबह दबोच लिया। बंधोली के जंगल में पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलीं। कपिल के बाएं पैर में गोली चली है। उसे पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची।

कपिल यादव और उसकी गैंग ने हाल ही में मुरार के खुरेरी में पूरण सिंह भदौरिया की जमीन कब्जाने के लिए गोलियां चलाई थी। इसके बाद से ही वह पुलिस के टारगेट पर था। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने एएसपी अनु बेनीवाल के नेतृत्व में टीम बनाई। टीम को खबर लगी कि गुंडा बंधोली के जंगल में है। रात से पुलिस उसकी घेराबंदी में लगी थी।

पुलिस को देखते ही उसने गोली चलाई

सुबह करीब 6.30 बजे पुलिस को देखते ही उसने गोली चलाई। पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। एक गोली कपिल के बाएं पैर में गोली लगी। फिर पुलिस इसे अस्पताल ले गई। गुंडे पर 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इससे पहले भी वह सराफा कारोबारी की ज़मीन कब्जाने के लिए गोलियां चला चुका है।

 

गुंडे का भाई मुख्य सूत्रधार

इस घटना का मुख्य सूत्रधार गुंडे कपिल यादव का भाई है। जब वह नाबालिग था तब उसने रैपिडो राइडर की गोली मारकर हत्या की थी। इसमें भी कपिल यादव शामिल था।

गुंड के साथियों की चल रही घेराबंदी

जमीन कब्जाने के लिए हमला करने वाले गुंडे कपिल यादव को मुठभेड़ में पकड़ा है। उसके साथियों की भी घेराबंदी चल रही है। - धर्मवीर सिंह, एसएसपी रिपोट - राजेश शिवहरे 151168597

 



Subscriber

188179

No. of Visitors

FastMail