EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आम आदमी पार्टी आप की 'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा पहुंची प्रतापगढ़
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 200 4000
    20 Nov 2025 00:09 AM



यूपी प्रतापगढ़। आम आदमी पार्टी आप की 'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा बुधवार को प्रतापगढ़ पहुंची। यह यात्रा उत्तर प्रदेश में 12 नवंबर से 24 नवंबर तक सरयू से प्रयागराज संगम तक चल रही है। इस यात्रा का नेतृत्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा कोई राजनीतिक रस्म नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई है। सदर मोड़ पहुंचने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर एक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह यात्रा पिछड़ों, दलितों और निचले तबके के लोगों को न्याय दिलाने के लिए निकाली गई है। संजय सिंह ने जनता के मुद्दों को उठाते हुए। भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने रोजगार के बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन आज उत्तर प्रदेश बेरोजगारों की सबसे बड़ी राजधानी बन गया है।उन्होंने योगी सरकार पर अपराध नियंत्रण में विफल रहने का भी आरोप लगाया। संजय सिंह ने बिहार चुनाव परिणामों को लेकर चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए, यह कहते हुए कि बिहार में भाजपा सरकार बनने की बात तीन महीने पहले ही पता थी। सिंह ने एसआईआर (SIR) को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मिलीभगत से विशेष समुदाय, जैसे मुस्लिम और यादव, जो भाजपा के मूल वोटर नहीं हैं, उनके करीब दो करोड़ से अधिक वोटों को एसआईआर के दौरान काटने का काम किया जाएगा। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 151019049

बाइट, राज्यसभा सांसद संजय सिंह

20251120000629681771751.mp4

20251120000641727457158.mp4

2025112000064839324285.mp4

2025112000070228011148.mp4



Subscriber

188168

No. of Visitors

FastMail