EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पिछोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का SDOP कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना शुरू
Link
  • 151173825 - RAJU JATAV 200 4000
    18 Nov 2025 17:04 PM



मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर में एसडीओपी कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह धरना लगातार 5 दिनों तक चलेगा।

कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद लोधी ने बताया कि उनके कार्यकर्ताओं पर लगातार झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और विभिन्न प्रकार के अत्याचार किए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इन ही मुद्दों को उठाने के लिए कुछ दिन पहले खनियाधाना में भी धरना प्रदर्शन किया गया था, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसी कारण पिछोर में यह 5 दिवसीय धरना प्रारंभ किया गया है।

कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद लोधी ने चेतावनी दी कि
अगर कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, तो कांग्रेस जिला स्तर पर बड़ा धरना प्रदर्शन करेगी। देखें राजू जाटव की रिपोर्ट

 

20251118165640005654686.mp4

20251118165830124353556.mp4



Subscriber

188187

No. of Visitors

FastMail