खबर है यूपी के प्रयागराज के सोरांव विधानसभा का जहां आयोजित तीन दिवसीय सोरांव महोत्सव का समापन विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। मेवालाल इंटर कॉलेज मैदान में हुए आयोजन में स्थानीय कलाकारों और टीवी सीरियल कलाकारों ने नृत्य और गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन समारोह में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह मुख्य अतिथि रहे, जिनका स्वागत डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देता है और सोरांव की पहचान प्रदेशभर में पहुँचाता है। कृषि और समाज कल्याण विभाग समेत महिला समूहों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जानकारी दी। सरदार पटेल इंटर कॉलेज और जीआईसी फाफामऊ के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। अंत में 11 बाल बटुक ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। देखे प्रयागराज से मनोज सिंह की खास रिपोर्ट
2025111713274826323053.mp4
20251117132801111554207.mp4
20251117132806751573284.mp4
20251117132819970443704.mp4
20251117132831111310556.mp4
20251117132847027303018.mp4
2025111713290561011382.mp4
20251117132930141126466.mp4
20251117132947275443812.mp4
20251117133001726127746.mp4
20251117133022819152116.mp4
20251117133034111665031.mp4
20251117133043919207576.mp4
20251117133058035177075.mp4
2025111713310905453414.mp4
20251117133116677545788.mp4
2025111713312602454336.mp4
20251117133138652501136.mp4
20251117133153664381181.mp4
20251117133200371164827.mp4
20251117133214048730087.mp4
20251117133228648885265.mp4
20251117133326386145320.mp4
