EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने अपने टिकासरा पर की प्रेस वार्ता
Link
  • 151186542 - VIMALESH 200 4000
    12 Nov 2025 18:37 PM



 मध्य प्रदेश भिंड। जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने एक प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन गुरु, रेत माफिया और खाद माफिया के सामने आत्मसमर्पण कर चुका है। डॉ. गोविंद सिंह के अनुसार, सबसे खराब स्थिति भिंड जिले के लहार क्षेत्र की है, जहां प्रशासन माफियाओं के सामने बेबस दिखाई दे रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार के समय लहार क्षेत्र में छह सड़कों की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद आज तक उन सड़कों का निर्माण नहीं हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदारों को पीटा जा रहा है, और प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।

डॉ. गोविंद सिंह ने भिंड कलेक्टर को संबोधित करते हुए कहा कि “जनता आपसे बहुत उम्मीद रखती है, लेकिन आप भी माफियाओं के सामने कुछ नहीं कर पा रहे हैं।”

इस मौके पर कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष रामशेज बघेल, मनोज देवपुरिया, राहुल सिंह राजावत और रामहर्ष सिंह कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। देखे मध्य प्रदेश से विमलेश की रिपोर्ट

20251112183444609225535.mp4



Subscriber

188134

No. of Visitors

FastMail