फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी, गोरखपुर। जगदीशपुर में 20 वर्ष पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गई। लेकिन, वह विभागीय लापरवाही का शिकार होकर अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मठिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तत्कालीन प्रधान जिलेबा देवी व जगदीशपुर के स्वास्थ्य केंद्र महातम पासवान के कार्यकाल में बना था। दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जुआरियो नेलिया अपने कब्जे में ले लिया है। दोनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाली की स्थिति में है। भवन जर्जर अवस्था में खड़े हैं। मठिया का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्वास्थ्य के नाम से बना है। यह पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल में बना था। मठिया बुजुर्ग को अंबेडकर ग्राम सभा घोषित किया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि यह सामुदायिक केंद्र 2005 में तत्कालीन प्रधान स्वर्गीय जिलेबा देवी के कार्यकाल में बना था। आज भवन के झाड़ियों के बीच मे है। आबादी से दूर सुनसान जगह में बना है। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
