फास्ट न्यूज इंडिया यूपी कुंडा, प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने बीते दिनों दुर्घटना में घायल शिक्षक संघ के महामंत्री और कुंडा ब्लॉक प्रमुख के भाई धीरेंद्र प्रताप सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके निज निवास पहुंचे। राजा भइया ने धीरेंद्र प्रताप सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।गौरतलब है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह बीते दिनों एक दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है। राजा भइया ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उनके घर पहुंचे और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।इस मौके पर प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख बिहार प्रफुल्ल सिंहडब्बू, प्रमुख पति राम चंद्र सरोज, नगर पंचायत अध्यक्ष डेरवा कुमार बहादुर पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंडा शिवकुमार तिवारी भगवन, रविंद्र प्रताप सिंह जमेठी, अतुल सिंह, जितेंद्रबहादुर सिंह, यशु सिंह, जैकी सिंह, सुमित प्रताप सिंह प्रधान राजापुर,विजय पांडेय, नीरजसिंह, संजय सिंह राठौड़, ध्रुव राज सिंह, पंडित क्षीरसागर तिवारी, अनिल शुक्ला, सुमित तिवारी नीतीश पांडेय, छात्र नेता प्रांजलत्रिपाठी, आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
