EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बाइक सवार सगे भाइयों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    09 Nov 2025 20:00 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर बाइक सवार सगे भाइयों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रोडवेज बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के बाद घायलों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। घटनाक्रम के अनुसार बाइक पर सवार होकर लाल सिंह, अंकित पुत्रगण रोम सिंह निवासीगण बरौदा सोरों अपने गांव से कासगंज की ओर आ रहे थे। प्रहलादपुर गांव पर एक अज्ञात कार को ओवरटेक करते समय रोडवेज बस के चालक ने बाइक सवार सगे भाइयों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक रोडवेज बस को मौके पर ही छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और उनके परिवारीजनों को अवगत कराया। जिला अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार जारी है। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222
 



Subscriber

188126

No. of Visitors

FastMail