EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान प्रोफेसर सम्मेलन का हुआ आयोजन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    09 Nov 2025 19:42 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प केवल एक नारा नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण की दिशा में जन-जन का अभियान है। हर व्यक्ति हर संगठन और हर विचार जब स्वदेशी की भावना से जुड़ता है, तब भारत की शक्ति और सामर्थ्य अनेक गुना बढ़ जाती है। उक्त बातें रविवार को शहर स्थित तुलसी सदन हादीहाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान प्रोफेसर सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा काशी क्षेत्र  के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा। इस मौके पर उन्होंने आपरेशन सिंदूर पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारे भारत की टेक्नोलॉजी से आज दूसरे देश घबरा रहे,हमारी संस्कृति रही है कि हम किसी को छेड़ना नहीं चाहते किन्तु कोई छेडेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं। ऐसे में हम सबको आत्म निर्भर होकर सभी को स्वदेशी संकल्प को आत्मसात करना होगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत उभरता हुआ दिख रहा है,और भारत को वहीं सोने वाली चिड़िया का देश पुनः बनाना होगा। उन्होंने इस दौरान लोगों को कोरोना के कालखंड की याद दिलाते हुए कहा कि आज समय है देश के इस गौरवशाली विरासत को भविष्य की तैयारी के साथ पुनः स्थापित करने का जिसके लिए प्रत्येक भारतवासी की जन भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। तदुपरांत भाजपाइयों ने मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र महेश चन्द्र श्रीवास्तव का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह वही भारत देश जहां सोने के सिक्के तौल कर दिए जाते थे,यहां के मंदिरों में दरवाजा तक सोने का होता था । इस दौरान उन्होंने अंग्रेजों के आने के पहले और आजादी के पहले की सामाजिक व गांव की व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा करते हुए आत्मनिर्भर होने की बात पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहले जब समूचे विश्व में व्यापार होता था तो भारत से ही तैतिस प्रतिशत का व्यवसाय हुआ करता था, ऐसे में हमें अपने पूर्व की व्यवस्था को अपना कर आत्मनिर्भर होकर भारत को पुनः सोने की चिड़िया वाला देश बनाना होगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक क्षेत्र में ही नहीं है, यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का रास्ता स्वदेशी के प्रयोग और निर्माण से होकर जाता है। इस मौके पर सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि स्वदेशी, स्वभाशा और स्वभूशा तीनों मिलकर हमें याद दिलाती है कि हमारी शक्ति, हमारी संस्कृति और हमारी उद्योग-कुशलता ही हमें आत्मनिर्भर भारत की ऊंचाइयों तक ले जाएगी। आज भाजपा सरकार इसी मंत्र पर चलते हुए स्वदेशी को बढ़ावा दे रही है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक डॉ आशुतोष त्रिपाठी व नवीन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा लोगों को आत्मनिर्भर होकर हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के समापन की घोषणा भाजपा के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र,ओम प्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री राजेश सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम लता सिंह, छोटे सरकार, डॉ आशुतोष त्रिपाठी,शिव प्रकाश सेनानी, दिनेश प्रताप सिंह दिंन्नू, अंशुमान सिंह, रामजी मिश्र, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रूचि केसरवानी,नगर अध्यक्ष आलोक गर्ग,नगर उपाध्यक्ष कामिनी श्रीवास्तव, शिवानी मातनहेलिया,गिरी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व मंत्री अवधेश मिश्र, बृजेश पाण्डेय सहित व्यापारी, शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188126

No. of Visitors

FastMail