EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आजादी का मार्ग प्रशस्त करने में कठिन साधनाव्रती रहे पं0 सूर्यबली पाण्डेय- न्यायमूर्ति अरविन्द
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    08 Nov 2025 19:45 PM



सेनानी गांव देवली में सर्वोदय सदभावना संस्थान द्वारा धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता सेनानी का एक सौ पांचवां जन्मदिन

सेनानी गांव देवली में स्वतंत्रता सेनानी पं0 सूर्यबली को पुष्पांजलि अर्पित करते अतिथिगण

स्वतंत्रता सेनानी के जन्मदिन पर समाजविदों को सम्मानित करते न्यायमूर्ति अरविन्द त्रिपाठी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। सेनानी ग्राम देवली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं गांधीवादी विचारक पं0 सूर्यबली पाण्डेय का 105वाँ जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया। सर्वोदय सदभावना संस्थान द्वारा आयोजित समारोह का शुभारंभ इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अरविंद त्रिपाठी एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामसेवक त्रिपाठी एवं अनिरूद्ध रामानुजदास ओमप्रकाश पाण्डेय ने अतिथियों के साथ पं0 सूर्यबली पाण्डेय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। रिटायर्ड न्यायमूर्ति अरविन्द त्रिपाठी ने कहा कि पं0 सूर्यबली पाण्डेय ने देश की आजादी के लिए जेल की यात्रा कर राष्ट्र को आजादी का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होने कहा कि आजादी के बाद भी सामाजिक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पं0 सूर्यबली पाण्डेय ने जेल की यात्रा की। अध्यक्षता कर रहे पं0 रामसेवक त्रिपाठी ने कहा कि समाज में सदभाव तथा लोगों के अधिकार की रक्षा के लिए पं0 सूर्यबली पाण्डेय का त्याग भरा व्यक्तित्व गौरवपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि अयोध्या धाम के अनन्तश्री विभूषित जगदगुरू रामानुजाचार्य श्री स्वामी करपात्री जी महराज ने कहा कि सदभावना सनातन धर्म की आस्था के विश्वास का पवित्र मंत्र है। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी सूर्यबली पाण्डेय ने यह सिद्ध किया कि सदभावना किसी भी प्रकार से कमजोरी नही है। आरएसएस के जिला प्रचारक प्रवीण जी ने विनोबाभावे के भूदान आंदोलन में पं. सूर्यबली पाण्डेय के सशक्त योगदान को चिरस्मरणीय कहा। समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, लोकतंत्र रक्षक सेनानी डॉ0 ईश्वरचंद्र शुक्ला ने भी पं. सूर्यबली पाण्डेय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। महंत रामपूजन तिवारी व स्वामी श्री रामभद्राचार्य ने भी स्वतंत्रता सेनानी सूर्यबली पाण्डेय के जीवन को प्रेरणास्पद कहा। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के संयोजक अनिरूद्ध रामानुजदास ओमप्रकाश पाण्डेय व नारायण रामनुजदासी डॉ0 अवंतिका पाण्डेय, डॉ0 विवेक पाण्डेय, डॉ0 अंकिता पाण्डेय, इं0 पूजा पाण्डेय ने कार्यक्रम में अतिथियों को सारस्वत सम्मान प्रदान किया। समारोह को भाजपा नेता डॉ0 राकेश सिंह, सपा नेता संजय पाण्डेय, आचार्य अनिल मिश्र, डा0 संजीत शुक्ला, ज्योतिषाचार्य कमलेश पाण्डेय, ज्योतिषाचार्य राकेश नारायण पाण्डेय, आचार्य आलोक ऋषि, कथाव्यास संजय शरण शांडिल्य ने भी संबोधित किया। वहीं साहित्यकार कवि निर्झर प्रतापगढ़ी, अनूप तिवारी, हरिवंश शुक्ला शौर्य, कृपाशंकर यादव पथिक, अंकित तिवारी, कल्पना तिवारी, कनक तिवारी, इंद्रेश शुक्ला, रामेश्वर शुक्ला ने काव्यपाठ के जरिए सामाजिक सदभावना का संदेश दिया। इस मौके पर कृष्णकांत मिश्र, संतोष पाण्डेय, सांई सिंह, संगीतकार रवि मिश्रा, दिनेश सिंह, सुमित, गिरिजेश तिवारी आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188121

No. of Visitors

FastMail