EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एस आई आर को लेकर भाजपा की विधानसभा कार्यशाला आयोजित
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 0 0
    08 Nov 2025 16:08 PM



भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान जिला पंचायत सदस्य बबली यादव को भाजपा में किया शामिल

फास्ट न्यूज़ इंडिया प्रयागराज नवाबगंज में शनिवार को नवाबगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एसआईआर और वन्देमातरम के 150 वर्ष पूरा होने के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा वन्देमातरम के साथ की गई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान मौजूद रहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने जिला पंचायत सदस्य बबली यादव को पट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्या ने कहा कि 2003 के बाद जो भी नाम वोटर लिस्ट में जुड़े हैं उन्हें डिलीट कर दिया गया है अब फिर से उसे जुड़वाना है जिसके लिए कमसे कम दो प्रमाण देना पड़ेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कहा कि एसआईआर भाजपा नहीं ले आई इसे चुनाव आयोग लाया है एसआईआर के माध्यम से जो घुसपैठिए देश वासियों का हक मार रहे हैं उनको भगाने का काम किया जाएगा भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम करती है।इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष गंगापार कन्हैया पांडेय, तुलसीराम सरोज, बृजेश त्रिपाठी,जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, आरती मौर्या,सुरेश पटेल,राम कैलाश सरोज, राधाकांत शुक्ला, राजेन्द्र केसरवानी, महेन्द्र गिरी,राजेन्द्र मिश्रा, देवेन्द्र गिरी,बिनोद ओझा,राजू पाल, गुड्डू शर्मा, मनोज द्विवेदी, दीपक त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा नीरज त्रिपाठी,अमित मिश्रा, राहुल चौधरी,राकेश दुबे, ऋतुराज पांडेय ओम गुरु मिश्रा, राहुल तिवारी,आनंद पांडेय,पीयूष ओझा, गुड्डू राजा, साहिल पटेल, अभिषेक भट्ट, अभय पांडेय, राधे श्याम पटेल, मिथलेश मौर्या, शिवबाबू मोदनवाल महेश माली महफूज अहमद,आदि मौजूद रहे। और वहीं कार्यक्रम की समाप्ति पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत गाया गया तथा भाजपा कार्यकर्ता विजय शुक्ला की मृत्यु पर दो मिनट का मौन धारण किया गया उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदीप मिश्रा 151045438



Subscriber

188128

No. of Visitors

FastMail