EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने सांसद खेल उत्सव का किया शुभारम्भ
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    03 Nov 2025 21:20 PM



यूपी प्रतापगढ़़। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य द्वारा दीप प्रज्जवलन व माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सांसद खेल उत्सव का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि ने सांसद खेल उत्सव का ध्वजारोहण किया और गुब्बारे उड़ाकर खेल स्पर्धा का आरम्भ किया। इस अवसर पर स्नातक एमएलसी अवनीश पटेल, विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, राजा अनिल प्रताप सिंह, क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज सहित भाजपा के पार्टी पदाधिकारीगण व विद्यालय के अध्यापक, छात्र-छात्रायें आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उन्हें शुभकामना दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल सामग्री या संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी, जो भी आवश्यकता होगी उसमें मैं अपने सांसद निधि से उपलब्ध कराऊॅगा। जनपद प्रतापगढ़ के गौरव के लिये मैं अपना पूरा योगदान और समर्पण देने का संकल्प लेता हूॅ। हमारा उद्देश्य है कि प्रतापगढ़ का हर खिलाड़ी पूरी निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सके।जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि सांसद खेल उत्सव का कार्यक्रम पूरी सफलता और भव्यता के साथ सम्पन्न होगा, खेल के माध्यम से बच्चों में जागरूकता की आयेगी और खिलाड़ियों को समान अवसर मिलेगें। खेल के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभाओं को निखार सकते है। उन्होने इस दौरान सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं धन्यवाद दिया।  देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 151019049

बाइट, राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य

20251103210950229801183.mp4

20251103211036740681285.mp4

2025110321104230225550.mp4

20251103211116938725208.mp4

20251103211227153877081.mp4

20251103211314008216601.mp4

20251103211351039705842.mp4

20251103211613874635523.mp4

2025110321165863627303.mp4

20251103211706126456044.mp4

20251103211741711117011.mp4

20251103211747459284148.mp4

2025110321193613264502.mp4



Subscriber

188112

No. of Visitors

FastMail