EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ग्वालियर में बंदूकबाज : 15 मिनट में 35 से 40 राउंड गोलियां चलाकर फैलाई दहशत, दो लोग घायल
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 0 0
    03 Nov 2025 11:26 AM



ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर के घासमंडी इलाके में बदमाश रिंकू कमरिया और उसकी गैंग ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर आतंक मचाया। इन लोगों ने हवलदार के बेटे और उसके दोस्त को टारगेट कर गोलियां चलाईं। दोनों के ही पैर में गोली लगी है। इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस गोलीकांड के बाद पूरे इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। बदमाशों ने 15 मिनिट तक गोलियां चलाई हैं, इसमें 35 से 40 राउंड तक फायर किए गए हैं। जमीन को लेकर विवाद के चलते गोलीबारी की वारदात हुई है। के घासमंडी इलाके में बदमाश रिंकू कमरिया और उसकी गैंग ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर दहशत फैलाई। बदमाशों ने 15 मिनिट तक गोलियां चलाई हैं, इसमें 35 से 40 राउंड तक फायर किए गए हैं। जमीन को लेकर विवाद के चलते गोलीबारी की वारदात हुई है। गोली लगने से घायल युवकों के नाम हाकिम सिंह गौड़ और विजय प्रताप बघेल हैं।

 

गोली लगने से घायल युवकों के नाम हाकिम सिंह गौड़ और विजय प्रताप बघेल हैं। इन्हें और इनके साथियों को रविवार रात घेरकर गोलियां चलाई गईं। घायल युवकों का कहना है- इनमें रिंकू कमरिया, अन्नी कमरिया, छोटू कमरिया, चेतन पंडित सहित इनके साथी बदमाश शामिल हैं। एक की जांघ व एक की पिंडली में गोली लगी है।

क्राइम ब्रांच की सक्रियता पर सवाल, खुले में घूम रही गैंग

क्राइम ब्रांच पर अपराधियों पर निगरानी की जिम्मेदारी होती है। आखिर यह गैंग खुले में घूम रही थी। किसी को भनक नहीं लगी।

 

कानून व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न और शहर में अपराधियों के बुलंद हौंसलों की कलाई खोलकर रख दी है। हर माह काम्बिंग गश्त होती है, आखिर काम्बिंग गश्त में गुंडे और इसकी गैंग के गुंडों पर निगरानी, पूछताछ क्यों नहीं हुई। घासमंडी में ही इस बदमाश ने पहले गोलीबारी की थी।

 

आखिर जमानत पर छूटने के बाद जमानत निरस्त पुलिस ने क्यों नहीं कराई। ग्वालियर में हथियार लाइसेंस पर अघोषित रोक है। गुंडों पर इतने हथियार कहाँ से आए और इतने राउंड कहां से आ गए। पुलिस इस पर भी निगरानी में फेल रही।

राजेश शिवहरे 151168597



Subscriber

188102

No. of Visitors

FastMail