EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खलीलाबाद में ब्लूमिंग बड्स स्कूल जाते समय छात्र लापता
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 0 2
    30 Oct 2025 18:31 PM



संतकबीरनगर खलीलाबाद स्थित ब्लूमिंग बड्स स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र स्कूल जाते समय रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवेश राय, पुत्र संतोष राय, जो अपनी मां के साथ घोरखल में रहता है, आज सुबह लगभग 8 बजे अपने कमरे से स्कूल के लिए निकला था। उसने अपनी मां का मोबाइल फोन भी साथ ले लिया था। कुछ देर बाद जब उसकी मां ने देखा कि मोबाइल घर पर नहीं है, तो उन्होंने फोन मिलाया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। स्कूल में जानकारी करने पर पता चला कि देवेश आज ब्लूमिंग बड्स स्कूल पहुंचा ही नहीं था। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। फिलहाल लड़के का कुछ पता नहीं चल सका है। अगर किसी को देवेश राय के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो कृपया नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें —

संपर्क नंबर:
सूरज राय: 8787024627, 9839882147, 9161586919
लड़के का विवरण:
नाम: देवेश राय
पिता का नाम: संतोष राय
कक्षा: 9
उम्र: 15 वर्ष
रंग: सावला

 



Subscriber

188109

No. of Visitors

FastMail