EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुलिस ने लूट की झूठी वारदात का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    30 Oct 2025 17:17 PM



यूपी प्रतापगढ़ से खबर है गर्लफ्रेंड से निजात पाने के लिए एक प्राइवेट डॉक्टर ने झूठी लूट की कहानी गढ़ डाली। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए डॉक्टर आशीष गुप्ता और उसके साथी गोलू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने सोने की अंगूठी, दो मोबाइल और बाइक बरामद की है। दरअसल, फिजियोथैरेपी डॉक्टर आशीष की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हो चुकी थी, लेकिन वह शादी से पहले की गर्लफ्रेंड से संपर्क में था। जब प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो डॉक्टर ने साथी गोलू के साथ लूट का झूठा ड्रामा रच डाला। 26 अक्टूबर को क्लीनिक से घर लौटते समय डॉक्टर ने खुद ही लूट की कहानी बताई थी। जांच में पुलिस ने साजिश का खुलासा किया — लुटेरा खुद डॉक्टर ही निकला। पुलिस के अनुसार डॉक्टर ने गर्लफ्रेंड और उसके परिजनों को फँसाने की कोशिश की थी, लेकिन अब खुद सलाखों के पीछे पहुँच गया। देखे प्रतापगढ़ से विशाल रावत की खास रिपोर्ट

बाइट ---- शैलेंद्र लाल ( एडिशनल एसपी प्रतापगढ़)

20251030164821156443104.mp4

2025103016482789160662.mp4

20251030171648920672604.mp4



Subscriber

188101

No. of Visitors

FastMail