उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर। प्रयागराज। हंडिया तहसील अंतर्गत धनुपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मरौ में पूर्व प्रधान अशोक तिवारी के निवास पर आयोजित शतचंडी महायज्ञ में भाजपा किसान मोर्चा प्रयागराज के प्रदेश महामंत्री रमेश कुमार पांडे पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व गति से प्रगति के पथ पर कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने भारत को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने के साथ ही भारतीय संस्कृति, परंपरा और मूल्यों को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित किया है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र आज राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा आधार बन चुका है। विषम परिस्थितियों में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को न केवल सुरक्षित रखा बल्कि विकास की नई दिशा भी दी। आज भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में मजबूती से अग्रसर है। यह उपलब्धि केवल आर्थिक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक अमूल्य धरोहर है। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास हो रहा है। कार्यक्रम के आयोजक अशोक तिवारी (पूर्व प्रधान) ने माल्यार्पण कर रमेश कुमार पांडे का स्वागत किया। इस अवसर पर भावी जिला पंचायत पद प्रत्याशी प्रतापपुर वार्ड संख्या 4 राजेश शुक्ला, बालकृष्ण तिवारी (पूर्व प्रधान), कल्लू नेता, हरिप्रसाद मिश्र (प्रधान), काशीनाथ शुक्ला, पिंटू पांडेय (प्रधान), सौरभ तिवारी (प्रधान), सुशील मिश्रा, जितेंद्र शुक्ला, संदीप करवरिया, आशीष मिश्रा, जगदीश तिवारी, लाल बहादुर तिवारी शास्त्री, रमाशंकर तिवारी, श्याम बाबू तिवारी व्यास, आनंद तिवारी, कृष्णकांत तिवारी, भरत लाल तिवारी, लवकुश तिवारी, मनोज तिवारी, संतोष तिवारी, योगेश शुक्ला, राधे मोहन पांडेय, अशोक दुबे, दुर्गेश शुक्ला, रोहित तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोर्ट 151045438

20251029133652727800432.mp4
20251029133955780246545.mp4
20251029134134270374404.mp4
20251029134257196604788.mp4