EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

Bihar Politics: राजद को बड़ा झटका, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव संतोषी देवी रालोमो में शामिल
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 65443 43232
    28 Oct 2025 23:17 PM



सासाराम (रोहतास)। राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश महासचिव संतोषी देवी ने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने यह सदस्यता रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में ली। इस दौरान उनके साथ कई कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रालोमो के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।

संतोषी देवी ने कहा कि वे रालोमो की नीतियों, सिद्धांतों और उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के माध्यम से वे समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने संतोषी देवी और अन्य नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि रालोमो संगठन महिलाओं की भागीदारी को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से सासाराम विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।

रालोमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संतोषी देवी का फूलमालाओं से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Hero Image

 



Subscriber

188082

No. of Visitors

FastMail