EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

BJP ने सीटिंग MLA को ही निकाला पार्टी से बाहर, वोटिंग से पहले Pawan Yadav पर एक्शन
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 544 3433
    28 Oct 2025 23:17 PM



कहलगांव। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भाजपा के विधायक पवन कुमार यादव (MLA Pawan Kumar Yadav) को पार्टी विरोधी कार्य के आरोप में पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गय है।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा विधायक पवन को भेजे गए निष्कासन पत्र में लिखा है कि आप विधानसभा चुनाव में एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

आगे लिखा है, यह पार्टी अनुशासन के विरुद्ध है। दल विरोधी गतिविधियों के लिए निर्देशानुसार पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

इसके पूर्व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने संगठन विरोधी कार्यों के कारण कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के संयोजक पवन चौधरी, कहलगांव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन मारुति, कहलगांव नगर मंडल अध्यक्ष उत्तम चौधरी, छटपटिया मंडल अध्यक्ष श्रवण कुशवाहा, गोराडीह पश्चिम मंडल अध्यक्ष सन्नी यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

निष्कासन के संबंध में विधायक से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया, परन्तु मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया।

Hero Image



Subscriber

188083

No. of Visitors

FastMail