फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। सूर्य उपासना की पर्व डाला छठ पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को मां बेल्हा देवी धाम स्थित सई नदी के घाट पर आस्था का जन सैलाब उमड़ा था। महिलाएं सूप लेकर नदी में खड़ी नजर आई। हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है। यह चार दिनों तक चलता है। जिसमें तीसरे दिन का विशेष महत्व होता है। जहां महिलाएं सूप लिए हुए अर्घ्य देकर उगते सूर्य की उपासना करने और छठी मैया की पूजा आराधना करती हैं। पूजा को करने के लिए सुहागिनें मां बेल्हा देवी धाम पर पहुंचने लगी। सुबह होते ही इतनी भीड़ जमा हो गई कि पांव रखने की भी जगह नहीं मिली। शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौजूद था। पूरा वातावरण छठी मईया के भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। छठ घाटों पर किन्नर समाज की महामंडलेश्वर अंजली सिंह, आशा संघ की जिला अध्यक्ष सुमन मिश्र, समाजसेवी रोशन लाल उमर वैश्य, सपा नेता अश्विनी सोनी तथा भाजपा के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा भाव से छठ व्रतियों के साथ पूजन-अर्चन में सहभागिता की। भक्तिमय माहौल में स्थानीय लोगों ने व्यवस्था को संभालते हुए साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जल व्यवस्था को सुनिश्चित किया। घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद पूरी व्यवस्था शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। छठ पर्व को लेकर नगर के विभिन्न क्लबों, समाजसेवी संस्थाओं और संगठनों ने सड़कों की सफाई, आकर्षक विद्युत सजावट और जनसहयोग से माहौल को दिव्यता प्रदान की। हर ओर छठ मइया के जयघोष और रंग-बिरंगी रोशनियों से नगर झिलमिला उठा। व्रतधारिणियों द्वारा मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का समापन (पारण) किया। छठ पर्व की इस पावन घड़ी में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने बेल्हा देवी मंदिर परिसर को पूर्ण रूप से भक्ति, प्रकाश और उल्लास के सागर में डुबो दिया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049




